जयपुर में MBBS छात्र की थार ने बाइक सवार को 150 मीटर तक घसीटा, युवक की दर्दनाक मौत

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, June 3, 2026

जयपुर न्यूज डेस्क: जयपुर में तेज रफ्तार थार एसयूवी की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान दौसा निवासी 28 वर्षीय राकेश मीणा के रूप में हुई है। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगने के बाद बाइक करीब 150 मीटर तक थार के साथ घिसटती चली गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने वाहन को रोककर चालक को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना 1 जून की देर रात रामनगरिया थाना क्षेत्र के महल रोड स्थित अक्षयपात्र चौराहे के पास हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि थार वाहन सीतापुरा स्थित महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का एक एमबीबीएस छात्र चला रहा था। वाहन में उसके साथ दो अन्य युवक भी सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि सभी युवक नशे की हालत में थे और गाड़ी के अंदर बीयर की बोतलें तथा कैन भी मौजूद थीं।

जांच में यह भी पता चला है कि थार मालवीय नगर निवासी दलजीत कौर के नाम पर पंजीकृत है। इस वाहन का पहले भी दो बार ओवरस्पीडिंग के चलते चालान हो चुका है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद युवकों ने वाहन को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

इधर, मृतक के परिजनों ने शव के साथ छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाया है और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। वहीं अस्पताल पहुंचे कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि आरोपी के साथियों ने वहां गाली-गलौज और हाथापाई की। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए महात्मा गांधी अस्पताल और संबंधित थाने के घेराव की चेतावनी दी है।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.